Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर की सख्ती:60 दिनों से लंबित विवेचना पर गिरी गाज,इंस्पेक्टर समेत 12 दरोगा निलंबित


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय,

वाराणसी

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने थाना कैण्ट,शिवपुर एवं लालपुर-पाण्डेयपुर का अर्दली रूम लिया और उपनिरीक्षकों के कार्य-प्रदर्शन की समीक्षा की।समीक्षा में कुल 12 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों का प्रदर्शन अत्यंत खराब पाए जाने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए।निलंबित अधिकारियों में थाना कैण्ट के निरीक्षक संतोष पासवान,उ0नि0 आशीष श्रीवास्तव,भैरव श्रीवास्तव,मुन्ना यादव,जमुना प्रसाद तिवारी,प्रवेश कुन्तल;थाना शिवपुर के उ0नि0 अशोक कुमार सिंह,कोमल यादव,आशीष कुमार सिंह तथा थाना लालपुर-पाण्डेयपुर के उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता,कोमल कुमार गुप्ता और विजेन्द्र सिंह शामिल हैं।इन पर 60 दिनों से अधिक अवधि की अत्यधिक लंबित विवेचनाएं,शिकायतों का असंतोषजनक निस्तारण,NBW गिरफ्तारी में नगण्य प्रगति तथा बिना नंबर वाली गाड़ियों की सीजिंग व विपरीत दिशा में वाहनों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगा।


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी विवेचना 60 दिन से अधिक लंबित न रहे,सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण,निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,BW/NBW की त्वरित तामील व गिरफ्तारी हो,अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध क्रेन से सख्त कार्रवाई की जाए तथा ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था सुधारी जाए।साथ ही SID Creation को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर सिस्टम में अपलोड करने पर भी बल दिया गया।इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी,पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार,अपर पुलिस उपायुक्त नीतू,सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .