वाराणसी
रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्खीघाट इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।स्थानीय लोगों की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक मकान से इस अवैध धंधे का खुलासा किया,जहां से संचालिका शाहिदुनिशा और उसके सहयोगी मनोज को गिरफ्तार किया गया।एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से यहां देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था,जिसमें नाबालिग लड़कियों को भी शामिल किया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे और भुगतान के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते थे।पुलिस को मौके से कैश बॉक्स,मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा ग्राहकों से 3000 से 5000 रुपये तक वसूले जाते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी सारंग तालाब,नक्खीघाट क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं,वहीं शाहिदुनिशा का यह दूसरा पति बताया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।रेस्क्यू की गई दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेजते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




0 Comments