Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, निकाले गए जुलूस



 रिपोर्ट: खुर्शीद आलम 

लखीमपुर

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखीमपुर खीरी जिले के थाना फ़रधान क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों और भव्य जुलूसों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम कोढ़ैय्या स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब एवं महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत भव्य जुलूस का आयोजन किया गया, जो कोढ़ैय्या आंबेडकर पार्क से डीजे व नारों के साथ प्रारंभ होकर कोढ़ैय्या, अंदापुर, गोरिया, देवरिया, बेलवा सहित कई गांवों के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में “डॉ. आंबेडकर जिंदाबाद” और “संविधान जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। समापन स्थल पर वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रत्याशी नितिन वर्मा, ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या के प्रधान प्रत्याशी रामकिशोर वर्मा, शार्वेश जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्रमोहन वर्मा, सफाई कर्मी श्रीपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ संतोष कुमार, अल्ताफ हुसैन आसिफ अली, मुन्ना अहमद, रजनीश कुमार, सोहन लाल, दिलीप कुमार, शत्रोहन लाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में थाना फरधान पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस चौकी लीलाकुआं प्रभारी महेश तिवारी एवं उनकी टीम ने पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाते हुए जुलूस को सकुशल संपन्न कराया, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .