Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पहड़िया मंडी में संदिग्ध हालात में आढ़ती कर्मी की मौत;परिवार में मचा कोहराम


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहड़िया मंडी गेट नंबर 2 के अंदर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई,जहां मंडी में काम करने वाले 45 वर्षीय श्याम जी यादव की अचानक गिरने से मौत हो गई।मृतक चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा ऊपरवार गांव के निवासी थे और रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे काम पर पहुंचे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,श्याम जी यादव आढ़त के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़े,अचानक जमीन पर गिर पड़े।घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद आढ़तियों व श्रमिकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालपुर पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है,हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक या अन्य अचानक स्वास्थ्य कारण से यह घटना हुई हो सकती है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी,जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से मंडी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक श्याम जी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।उनके परिवार में पत्नी सहित आठ बच्चे हैं,जिनमें सात बेटियां और एक बेटा शामिल है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .