वाराणसी
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
मां शीतला की पूजा-अर्चना के लिए गंगा पर चल रही धार्मिक नाव यात्रा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक नाव पर डीजे के साथ बीयर पीते नजर आया,जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मंगलवार सुबह अस्सी घाट क्षेत्र से अर्जुन राजभर (25 वर्ष) नामक युवक को पकड़ा।अर्जुन नगवां का रहने वाला है और नाव डेकोरेटर का काम करता है।पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ शाम को निकला था और रात में अदलहाट पहुंच गया था।
क्या था पूरा मामला?
हर वर्ष मांझी समाज के नाविक शीतला घाट से गंगा मार्ग होते हुए मिर्जापुर के अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर जाते हैं।रविवार शाम यह यात्रा शुरू हुई थी।यात्रा के दौरान कुछ नावों पर डीजे बजाया जा रहा था।सोमवार को दो वीडियो वायरल हुए — एक में डीजे चलता दिख रहा था,दूसरे में एक युवक नाव पर बीयर पीते नजर आ रहा था।नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की निगरानी में टीम ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और अस्सी घाट से उसे गिरफ्तार कर लिया।प्रशासन ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है।धार्मिक यात्रा को इस तरह की घटनाओं से प्रभावित होने पर मांझी समाज के लोग भी नाराज हैं।पुलिस आगे की जांच कर रही है।

0 Comments