Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

दर्दनाक हादसा:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दंपति की मौत,गांव में मचा कोहराम


वाराणसी 

रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में दंपति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमेश चंद्र भारती (58 वर्ष) जूनियर हाई स्कूल सिंधोरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।उनकी पत्नी चमेला देवी (56 वर्ष) के साथ वह अपने खेत में गेहूं की फसल का बोझ बांधने गए थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए दोनों पास स्थित नटवा बीर बाबा मंदिर पर रुक गए और मंदिर के पास स्थित पकड़ी के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई,जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया,जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक दंपति के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

स्थानीय लोगों के अनुसार,अचानक मौसम परिवर्तन और खुले स्थान पर पेड़ के नीचे खड़े होने के कारण यह हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .