Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

काशी अभिभावक संघ गठित,निजी स्कूलों की फीस मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ काशी अभिभावक संघ का हुआ गठन एव आंदोलन की बनी रणनीति।दिनांक 12 अप्रैल दिन- रविवार को जवाहर नगर में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक का विषय वाराणसी के निजी स्कूलों द्वारा फीस,किताब,स्टेशनरी,ड्रेस एव अन्य गतिविधियों के नाम पर इतना शुल्क लिया जा रहा है जिससे विद्यार्थी और अभिभावक दोनों त्रस्त एव पीडित है।ऐसी स्थिति में काशी के अभिभावकों की लड़ाई लड़ने के लिए काशी अभिभावक संघ का गठन किया गया और यह तय हुआ है कि 15 अप्रैल बुधवार को जिलाधिकारी,वाराणसी से मिलकर एक ज्ञापन दिया जाए जिसमे प्रमुख मांग यह होगा कि सभी निजी स्कूल अपने फीस का विवरण अपने बेबसाइट पर डाले।दूसरा- रिएडमिशन की फीस को वापस कर उनके मासिक शुल्क में समाहित(एडजस्ट) करने का आदेश हो।तीसरा- एनसीआरटी की पाठ्य पुस्तक अनिवार्य हो और चौथा- 25 प्रतिशत गरीब बच्चो का दाखिला सुनिश्चित हो साथ ही उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।इस बैठक में डॉ शम्मी कुमार सिह (अधिवक्ता),अभिषेक श्रीवास्तव गोलू,राजेश सिह,काशी सिह,जितेंद्र सिंह,देवेंद्र पांडेय,राहुल नागवानी,अंकित सेठ,गणेश रावत मौजूद रहे।संचालन एव धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह राजपूत ने किया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .