रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।शहर के परमहंस कॉलोनी क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां विवाहिता अन्नू विश्वकर्मा (पत्नी अजीत कुमार विश्वकर्मा) ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है.मृतका मूल रूप से कटरा बाजार,भदोही की निवासी थी।उसकी शादी फरवरी 2018 में अजीत से हुई थी।दंपति पिछले नवंबर माह से परमहंस कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।
घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी।बताया गया कि मकान मालकिन की पत्नी काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।संदेह होने पर दरवाजा खोला गया,जहां अन्नू देवी का शव पंखे और साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला।घटना के समय पति अजीत,जो एक दवा कंपनी में MR हैं,घर पर नहीं थे और आवास विकास में मैच खेलने गए हुए थे।घर लौटने पर पत्नी की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।दंपति का एक 5 वर्षीय बेटा है,जो इस घटना के बाद मां के साये से वंचित हो गया है।वहीं मृतका के ससुर राजकुमार अपने पत्नी,बड़े बेटे और बहु के साथ पास के नई बस्ती क्षेत्र में रहते हैं।घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता को सूचित कर दिया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,पति-पत्नी के बीच कभी-कभी अनबन की बात भी सामने आई है,हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।यह दर्दनाक घटना न केवल एक परिवार को तोड़ गई,बल्कि मासूम बच्चे के भविष्य को लेकर भी कई सवाल खड़े कर गई है।इलाके में हर कोई इस घटना से स्तब्ध और भावुक है।



0 Comments