सांकेतिक फोटो
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के थाना लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के अंतर्गत नईबस्ती में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर 13 वर्षीय नाबालिग मासूम बच्ची के साथ दुकानदार द्वारा न सिर्फ बेहद गंदी छेड़छाड़ की,बल्कि अभद्र व्यवहार करने की जघन्य घटना सामने आई है।यह समाज मे शर्मनाक घटना को उजागर करती है,जहाँ एक बेशर्म और मानवता से गिरे हुए दुकानदार ने एक नन्ही मासूम बच्ची की मासूमियत पर भी अपनी गंदी नजर डालने से बाज नहीं आया।घटना के अनुसार,ननिहाल में रह रही 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची शाम 4 बजे सामान खरीदने दुकान पर पहुँची थी।आरोपी दुकानदार अजय गुप्ता (निवासी नईबस्ती,थाना लालपुर पांडेयपुर) ने मौका पाकर इस नाबालिग के साथ न सिर्फ छेड़खानी की,बल्कि उसके साथ नीचतापूर्ण अभद्र व्यवहार किया कि बच्ची बुरी तरह डर गई और सहम गई।डरी-सहमी,रोती-बिलखती बच्ची किसी तरह वहाँ से भाग निकली और घर पहुँचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।परिजनों ने तुरंत थाना लालपुर पांडेयपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।सूचना मिलते ही लालपुर पांडेयपुर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय गुप्ता को मौके पर ही दबोच लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी के इस जघन्य,घृणित और बेहद शर्मनाक अपराध में POCSO एक्ट के तहत सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की संभावना है।ऐसी घटनाएँ समाज के लिए बेहद चिंताजनक,घृणास्पद और बेहद शर्मनाक हैं।नाबालिग बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर जिम्मेदार नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है,लेकिन कुछ बेशर्म,घटिया,विकृत मानसिकता वाले और समाज की सड़ांध बने तत्व बच्चों की मासूमियत और इज्जत पर भी अपनी गंदी नजरें डालने से बाज नहीं आते।ऐसे मानवता के दुश्मन तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए,ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हिम्मत न कर सके।

0 Comments