Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कहलगांव में कला महाविद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

डीएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, 370 महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण



शकुन टाइम्स 

रिपोर्ट: मिथलेश कुमार 


कहलगांव/भागलपुर 



कहलगांव के डीएसपी कल्याण आनंद ने बुधवार को कला महाविद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका करिश्मा खंडेलवाल, प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल सहित प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण आज के समय में स्वरोजगार और स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निष्ठा, लगन और विश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी तथा केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रधानमंत्री के कौशल भारत–कुशल भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। समाज के सभी वर्गों को इससे जुड़कर रोजगारपरक शिक्षा का लाभ उठाना चाहिए।
प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल ने बताया कि केंद्र में ब्यूटीशियन, सिलाई-कटाई, मेहंदी, टेडीबियर निर्माण, सर्फ व अगरबत्ती निर्माण, कंप्यूटर शिक्षा, पंचगव्य उत्पाद निर्माण, कृत्रिम गर्भाधान, आरओ प्यूरीफायर, एसी-फ्रिज रिपेयरिंग सहित कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अब तक 370 महिलाओं का नामांकन हो चुका है। प्रत्येक तीन माह पर नया सत्र प्रारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी का स्वागत पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर किया गया तथा नामांकित महिलाओं को प्रशिक्षण टूल किट बैग भी वितरित किए गए। इस अवसर पर करिश्मा खंडेलवाल, रागिनी कुमारी, बबिता देवी, रेखा देवी, मुस्कान कुमारी, अदिति कुमारी, ब्यूटी कुमारी सहित अन्य उपस्थित 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .