शकुन टाइम्स
रिपोर्ट: देवेश श्रीवास्तव
गोरखपुर/कैम्पियरगंज
जनपद के कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मछलीगांव में स्थित न्यू सूर्या श्रीमतिआतिं देवी जूनियर हाई स्कूल में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाई स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर छात्रा से पैसा लिया गया और छात्रा एक सप्ताह से विद्यालय का चक्कर लगाती रही और कल देर शाम को विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने प्रवेश पत्र न देने की बात कही जिससे छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई जिस पर अभिभावक पिता ने विद्यालय पर पर पहुंचे प्रवेश पत्र मांगने लगे तो विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने हिलावली करते हुए तरह-तरह के बयान देने लगे और नामांकन ना होने की बात कही और कहा कि मैं किसी और को पैसा दिया था नामांकन के लिए परंतु नहीं हुआ तो क्या करें और उन्होंने जिसे पैसा दिया था उन्हें बुलाया और वह व्यक्ति आते ही उल्टा सीधा बयान बाजी करते हुए कहने लगा की एडमिशन नहीं हुआ, बरगदही निवासी जोखन जायसवाल की पुत्री कुमारी खुशी जायसवाल कक्षा 5 से ही युक्त विद्यालय में पढ़ रही है और उसे बरगला कर कक्षा 9 व 10 में इस विद्यालय में शिक्षा दिलाई गई और जब छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं मिला तो मामला बढ़ गया प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विद्यालय केवल कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त पर हाई स्कूल इंटर की कक्षाएं संचालित करता है और मनमानी फीस वसूली करता है,
सह जिला विद्यालय निरीक्षक को यहां के कई लोगों द्वारा मौखिक तौर पर सूचना दी गई थी इस तरह अवैध कक्षाएं संचालन को लेकर जिस पर कोई कार्रवाई न होने से शिक्षा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। और अब यह मामला प्रकाश में आने से और जटिल हो गया है
वहीं स्थानीय स्तर पर मैनेजमेंट खेल खेला जा रहा है परंतु बड़ा सवाल यह है कि क्या उस छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पर कार्रवाई होगी ।।

0 Comments