Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

इंदिरा नहर में मिला युवक का शव, तीन दिन से चल रही थी तलाश

 शकुन टाइम्स 

रिपोर्ट: मो सलमान 

लखनऊ



जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में इंदिरा नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान प्रियांशु (21) पुत्र स्वर्गीय सूरजभान निवासी ग्राम कबीरपुर, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार उसकी गुमशुदगी 2 फरवरी 2026 को उसके भाई सुधीर कुमार द्वारा दर्ज कराई गई थी।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी थी। एसडीआरएफ ने लगातार तीन दिनों तक इंदिरा नहर में सर्च अभियान चलाया था।
पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही 

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .