Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

टीवी धारावाहिक ‘श्रीमती शुक्ला’ की अभिनेत्री का गांव में भव्य स्वागत


रिपोर्ट: मो फुरकान मोहसिन 

औरास (उन्नाव)



औरास थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव की 21 वर्षीय युवती इन दिनों टीवी धारावाहिक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। बुधवार शाम जब अभिनेत्री अपने पैतृक गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
अभिनेत्री इन दिनों दंगल टीवी पर प्रसारित धारावाहिक श्रीमती शुक्ला में मुख्य किरदार ‘आंचल’ की भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता राजकुमार सोनी और माता विजयलक्ष्मी सोनी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व वह अपने सपनों को साकार करने मुंबई गई थीं, जहां उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सत्यम सिंह चौहान और उनकी टीम ने विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। सत्यम सिंह चौहान ने कहा कि बेटी की सफलता से न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।
कार्यक्रम में प्रधान सीमा रावत, अजय सिंह, आशू सिंह, हरीश चंद्र, सनी सिंह, डॉ. रामचंद्र सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .