रिपोर्ट: मो सलमान
लखनऊ
जनपद के थाना काकोरी क्षेत्र के लालता खेड़ा में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वादी राहुल गौतम की तहरीर पर उनके 24 वर्षीय भाई रामसागर की चाकू से हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के लिए गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक ने युवती कामिनी से प्रेम विवाह किया था। इस संबंध से नाराज युवती के परिजनों ने 16 फरवरी की शाम हत्या की साजिश रची और रामसागर को गांव बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
काकोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी

0 Comments