Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

रामगढ़ के पूर्व प्रधान कांति देवी के निधन पर शोक सभा आयोजित

चहनियाँ


रामगढ़ स्थित बाबा किनाराम इंटर कालेज के प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह की धर्मपत्नी और रामगढ़ की पूर्व प्रधान कांति देवी के निधन पर उनके पैतृक आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी प्रखर वक्ता, समता पार्टी के वरिष्ट नेता शिवकुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत, कई ब्लाको के ब्लाक प्रमुख , कई विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापक,सहायक अध्यापक, वरिष्ठ लिपिक व कर्मचारियों ने मृतक आत्मा के शांति की कामना करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से कामना की कि उन्हें सदैव अपने श्री चरणों में स्थान मिले।
 शिवकुमार सिंह ने बताया कि कांति देवी रामगढ़ के प्रतिष्ठित परिवार की बहु पूर्वांचल में अपनी ख्याति बनाये सौम्य प्रभुनारायण सिंह लल्ला भैया की पत्नी रही। गाँव के लोगो में जनप्रिय रही इसलिए रामगढ़ की जनता ने सन 2015 में हजारों वोटो से चुनाव जितवाया। कांति सिंह रामगढ़ में विकास की गंगा बहाने वाली प्रधान रही, आप की समाज में एक सशक्त व प्रभावशाली प्रभाव था गाँव के विकास में आप ने अनेको कार्य की जो सदैव याद किया जायेगा ।   इस दौरान मुख्य रूप से मेजर अशोक सिंह, यशवंत सिंह, अजित सिंह, रामराज राय, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, अवधेश सिंह , शायरा बानो, अखिल ठाकुर, डॉ सरिता मौर्या, विजय बहादुर पाण्डेय, संतोष सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह दादा, अजय तिवारी, पप्पू सिंह, राजेश सिंह, अनिल पाण्डेय मिंकू, दिनेश सोनकर, राकेश सिंह, सारनाथ सिंह धीरजा सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .