चन्दौली /सकलडीहा
भारत में आज शाम रमजान का चाँद नजर आने के साथ ही पाक महीने रमजान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है - इसी के साथ 19 फरवरी 2026, गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा - चाँद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाने तैयारीये और मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई - बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोगों ने सहरी व इफ्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं - दिल्ली और लखनऊ सहित कई शहरों में सहरी का समय सुबह लगभग 5:36 बजे रहेगा - वहीं सऊदी अरब में 17 फरवरी को चाँद नजर आने के बाद वहां 18 फरवरी से रोजे शुरू हो चुके हैं - रमजान का चांद नजर आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद पेश कर अपनी खुशी का इजहार किया।

0 Comments