रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी
वाराणसी।भेलूपुर थाना पुलिस ने श्रीविद्या मठ,शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए
आभूषण एवं अन्य सामान के साथ 1500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार,थाना भेलूपुर में दर्ज मुकदमा के तहत श्रीविद्या मठ स्थित श्री हनुमान मंदिर से भगवान के गले का चांदी का हार,पीतल का लोटा और अन्य पूजा सामग्री चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू खान निवासी साकेत नगर,नारिया,थाना लंका को रत्नाकर पार्क के पास से गिरफ्तार किया।उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले ध्रुव कुमार वर्मा और संतोष वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पीतल का लोटा,एक टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु,तीन मुकुट,एक चेन,सफेद धातु का एक टुकड़ा तथा 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि
मुख्य आरोपी राजू खान पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।उसके खिलाफ भेलूपुर और लंका थानों में चोरी एवं चोरी का माल रखने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं,जिससे वह पुलिस के लिए पहले से ही चिन्हित अपराधी रहा है।इस पूरे ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह,चौकी प्रभारी अस्सी उपनिरीक्षक नवीन कुमार चतुर्वेदी,चौकी प्रभारी रेवड़ीतालाब उपनिरीक्षक शिवम श्रीवास्तव,कांस्टेबल सूरज कुमार भारती,संदीप कुमार एवं सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रशांत तिवारी की अहम भूमिका रही।




0 Comments