चहनियां/चंदौली
चहनिया शिव मंदिर प्रांगण में जागृति सेवा समिति कि एक बैठक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के अध्यक्षता में बुद्धवार को सम्पन्न हुई । बैठक में होली मिलन समारोह सहित भोजपुरी सांस्कृतिक,अन्य कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार होली मिलन समारोह 8 मार्च को मनाया जायेगा । जिसमे क्षेत्र सहित दूर दराज से लोग आयेंगे । इसमे चहनियां कस्बा के सभी लोगो की उपस्थिति रहेगी । होली मिलन समारोह भव्य ढंग से मनाया जायेगा । जिसमे भोजपुरी,सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगी । होली मिलन समारोह आपसी प्रेम सौहार्द झलकेगी । बैठक में सरिद्वार यादव,बीरजु प्रसाद अग्रहरी,भानु प्रताप यादव,शिवलाल जायसवाल,सुरेश गुप्ता,रामबिलास गुप्ता,राकेश जायसवाल,अनिल यादव,प्रधानपति सतीश गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,मनोज गुप्ता,राजू सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे ।

0 Comments