Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पत्रकार व उनके भाई पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटने का आरोप


 रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज बाजार में सोमवार शाम एक पत्रकार और उनके भाई पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों पर मारपीट के साथ सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम चक खरावन खरगपुर निवासी पत्रकार प्रवीण मिश्रा एवं उनके भाई अरविंद कुमार सोमवार शाम करीब छह बजे साधोगंज बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले हुए एक विवाद में थाने पर प्रार्थना पत्र दिए जाने से नाराज विक्की तिवारी और शोम दुबे ने उनकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने पंच तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों भाई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान करीब दो तोले वजन की सोने की चेन भी छीन ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने संरक्षण में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।


पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .