Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पवित्र माहे रमजान का चांद नजर आया, निर्यातक, डॉक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने दी एक दूसरे को मुबारकबाद

 



चांद दिखने के बाद हर मस्जिदों में शुरू हुई नमाजे तरावीह, इबादतों का दौर जारी



रुअते हेलाल कमेटी के सदर अल्हाज हाफ़िज परवेज अच्छे मियां ने चांद को लेकर तस्दीक की




भदोही


 पवित्र माहे रमजान का चांद बुधवार को दिखाई दिया। इसकी पुष्टि रुअते हेलाल कमेटी के सदर जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया के पेश इमाम व इमामे ईदगाह अल्हाज हाफ़िज परवेज अच्छे मियां ने चांद की तस्दीक करते हुए एलान कर दिया। और बुधवार से नमाजे तरावीह शुरू कर दी गई। ऐसे में गुरुवार से मुस्लिम बंधु रोजा रखेंगे। हालांकि चांद दिखने के बाद से इबादतों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज तरावीह अदा की। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत पाक यानी पवित्र माना जाता है और इस पूरे महीने में रोजा रखते हैं। रोजा शुरू करने से पहले सेहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना होता है और इसकी शुरुआत चांद दिखने के बाद होती है। इसी पाक महीने में पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मदे अरबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम को अल्लाह ने अपनी मोकद्दस किताब कुरआन पाक की आयतें नाजिल शुरू हुई। इसी महीने में एक ऐसी रात होती है जिसे लैलतुल कद्र कहा जाता है जो हजार रातों से अफजल है। इस लिए इस महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है। रमजान माह के 30 दिन के रोजे को तीन अशरों में बाटा गया है। पहले 10 दिन को रहमत, दूसरे 10 दिन को बरकत और अंतिम 10 दिन के रोजा को मगफिरत का अशरा कहा जाता है। शनिवार को बाजारों में मुस्लिमो की काफी संख्या में भीड़ रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजारों में पहुंचकर सेहरी और इफ्तार में इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों की खरीदारी की। चांद दिखने पर मुबारकबाद देने वालो में एकमाध्यक्ष मो0 रजा खान, चेयरमैन पति डॉ0 मो0 अतहर अंसारी, हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, परवेज अंसारी परवेज कार्पेट, यादवेंद्र राय काका, एजाज अंसारी, अंसारी फ्लोर रग्स, सुहेल अकबर अंसारी, पीयूष बरनवाल, कुल्लू खान, मो0 अरफा नसीम अंसारी, शाहकार हुसैन अंसारी शिबू, सैयद आमिर हसन, हाजी फैयाज अंसारी, गुलाम रसूल, फिरोज अख्तर सिद्दीकी, मो0 आसिफ अंसारी स्टार कार्पेट, खुर्शीद अंसारी अर्श कार्पेट, तुफैल अंसारी आफरीन रग्स, राशिद अंसारी के इंटरनेशनल, डॉ नेहाल खां, वसीम अख्तर सिद्दीकी, मोहसिन अंसारी नई बाज़ार, मो0 आरिफ अंसारी स्टेशन रोड जलालपुर, संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, उमेश कुमार मुन्ना भाई, वेद प्रकाश गुप्ता, कुंवर मुश्ताक अंसारी, जयप्रकाश गुप्ता, पंकज बरनवाल, हाजी इफ्तेखार मुन्ना, ज़फ़र अंसारी ईस्टर्न मिल्स, हुसैन जाफर हुसैनी, विमल बरनवाल, अख्तर साहब रोटहां, हाजी अहमद अंसारी, सिकन्दरे आज़म, हाजी इमाम बेग, निसार अहमद गजन कार्पेट, रियाजुल हसनैन मैम्ब उलेन्स, नीरज बरनवाल, अशरफ अली रग्स आफ इंडिया, अंसार अख्तर अंसारी, अशरफ खान, खान कार्पेट, जुनेद अंसारी नई बाज़ार, एहसान राइन, नीरज बरनवाल, तारिक मोबिन, जावेद अंसारी नई बाज़ार, साजेब अंसारी, मो0 अरीब जावेद रग्स, अब्दुर्रहीम अंसारी ईस्टर्न मिल्स, अरमान सुहेल, पुनीत मेहरा वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, दिनेश यादव प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल, अभिषेक बरनवाल, सनबीम स्कूल, अरविंद गुप्ता व विकास गुप्ता स्काई इंग्लिश स्कूल, शकील खान सना पब्लिक स्कूल, वरिष्ठ भाजपा नेता सरवर सिद्दीकी, अमजद खान, मोहम्मद अली सिद्दीकी, विधायक मड़ियाहूं आर0के0 पटेल, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, अपना दल एस ज़िलाध्यक्ष हरिलाल पाल, अमजद अहमद, डीएम सिंह गहरवार, विनीत बरनवाल, राजू डायर, हामिद अंसारी, अर्शी खान, राम गोपाल गोयल, बॉबी अंसारी, जुबिन मिश्रा, सपा नेता बाल विद्या विकास यादव, जावेद खान पच्छिम तरफ, डॉ0 आर0के0 यादव सहारा हॉस्पिटल, डॉ विनोद यादव, डॉ कमलेश यादव ग्लोबल हॉस्पिटल, डॉ एच खान दंत रोग स्पेशलिस्ट, डॉ बीके मौर्या, डॉ गुलाम ख्वाजा, डॉ अजय बरनवाल संतुष्टि हॉस्पिटल, डॉ अफरोज अंसारी, डॉ केपी जायसवाल, डॉ कौसैन आदि ने दी मुबारकबाद।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .