रिपोर्ट: मो शमीर
लखीमपुर खीरी
जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। मितौली ब्लॉक में बतौर बीडीओ एवं ट्रेनी आईएएस के रूप में कार्यरत मनीषा धारवे को अब मितौली का न्यायिक तहसीलदार नियुक्त किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद उन्होंने अपने नए दायित्व का कार्यभार संभाल लिया है। न्यायिक तहसीलदार के रूप में उनकी जिम्मेदारी राजस्व न्यायालय से जुड़े वादों के निस्तारण, भूमि विवादों की सुनवाई, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित समाधान की होगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। मितौली क्षेत्र में राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह तैनाती अहम मानी जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नई तैनाती से राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से निपटारा होगा और आम जनता को राहत मिलेगी। बताया जाता है कि मनीषा धारवे इससे पूर्व विकासखंड स्तर पर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। अब न्यायिक तहसीलदार के रूप में उनकी कार्यशैली पर सबकी नजर रहेगी।
0 Comments