Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जनसैलाब के बीच नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत सियासी एंट्री


रिपोर्ट: अमरजीत 

लखीमपुर खीरी 


जिले के गोला गोकर्णनाथ के नई बाईपास मार्ग पर जयस्वाल (कजरिया) टाइल्स के निकट एआईएमआईएम के नगर कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
समारोह में जिला प्रभारी जनाब सलमान साहब तथा सेंट्रल ज़ोन के उपाध्यक्ष उस्मान सिद्दीकी साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सेंट्रल ज़ोन के प्रदेश सचिव शाकिर अली अंसारी, लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, यूथ जिला अध्यक्ष आशू, जिला प्रवक्ता मोहम्मद अशफाक, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू खान व आज़ाद खान सहित गोला नगर की पूरी टीम मौजूद रही।
उद्घाटन के दौरान “एआईएमआईएम ज़िंदाबाद” और “इंक़लाब ज़िंदाबाद” के नारों से पंडाल गूंज उठा। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि इंसाफ़, भाईचारे और विकासोन्मुख राजनीति को नई दिशा देने का केंद्र बनेगा।
नगर अध्यक्ष अफरोज़ खान (गोला) ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एआईएमआईएम अब गोला गोकर्णनाथ में संगठित रूप से जनता की आवाज़ बनेगी और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
समारोह में महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष काजल खान, नगर सचिव सबनम, कैशर बानो, नगर उपाध्यक्ष रज़ी अहमद (रज़ी सर), गोला विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ़ व आज़ाद खान तथा नगर कोषाध्यक्ष रियासत अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियों की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने इसे गोला क्षेत्र की राजनीति में एक नई शुरुआत बताते हुए ऐतिहासिक करार दिया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .