Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्ड तिथि मनायी गयी

चहनियां/चंदौली 


चहनियां स्थित कार्यालय पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्ड तिथि समारोह पूर्वक मंगलवार की शाम को मनायी गयी । सैलून एशोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया । 
 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्दौली बसंत शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री के पद पर रहकर गरीबो की सेवा किये । जो रिक्शा चलाते थे और झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करते थे । विहार में इन्हें गरीबो का मसीहा भी कहा जाता था । इनके कार्यो से जनता खुश होकर कई कई दशकों तक इन्हें विधायक बनाये रखा । ये नाई समाज मे पैदा हुए किन्तु समाज मे आजादी दिलाने का कार्य किया । इनके ईमानदारी की आज भी मिसाल दिया जाता है । हमलोग शपथ लेते है कि इनके बताये मार्ग पर चलने की पूर्ण कोशिश करेंगे इस अवसर पर मो.शमशेर अली,जमालू सलमानी,अनिल शर्मा,अली जान,प्रभाकर शर्मा,लाल मुहम्मद,पांचू शर्मा,हुसैन अली,प्रमोद कुमार,हीरा शर्मा,सतीश शर्मा,अंगद शर्मा,जय प्रकाश,राजेश,सुनील ,गोरखनाथ आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .