Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

रोज़ेदारों के लिए खास तैयारी: दुकानों पर दिखे कई किस्म के खजूर, रोजदारों की दिखी दुकानों पर भीड़


रिपोर्ट : जुनैद खान 

लखीमपुर खीरी


 रमज़ान माह की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कस्बे के लहरपुर बस अड्डे पर स्थित एम.टी. फ्रूट शॉप पर इन दिनों खजूर की विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकान संचालक मोहम्मद तौफीक ने रोज़ेदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए करीब 60 प्रकार की अलग-अलग किस्मों के खजूर उपलब्ध कराए हैं।
मोहम्मद तौफीक ने बताया कि रमज़ान में खजूर की मांग सबसे अधिक रहती है, इसलिए इस बार पहले से ही बड़ी मात्रा में स्टॉक मंगवाया गया है। दुकान पर अजवा, मैक्जोल, कलमी समेत कई प्रीमियम वैरायटी के खजूर उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग रेंज और कीमतों में खजूर रखे गए हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें।
उन्होंने बताया कि रमज़ान शुरू होते ही बिक्री में तेजी आ जाती है। रोज़ा खोलने के लिए खजूर की विशेष मांग रहती है, इसी वजह से दुकान पर आकर्षक ढंग से सजावट की गई है, जिससे ग्राहकों को सभी वैरायटी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकें।
खजूर के साथ-साथ ताजे फलों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सेब, केला, संतरा, अंगूर, पपीता और अन्य मौसमी फल इफ्तार के लिए उपलब्ध हैं, ताकि ग्राहकों को एक ही जगह सारी जरूरी वस्तुएं मिल सकें।
रमज़ान को लेकर पूरे कस्बे के बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। इफ्तार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी तेज हो गई है और देर शाम तक बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पूरे रमज़ान माह में कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .