Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मझगई में गौकशी प्रकरण को लेकर हिंदू संगठनों में रोष, थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग तेज


रिपोर्ट: अमित शाह 

लखीमपुर खीरी

 जनपद के थाना मझगई क्षेत्र में 17 फरवरी को हुई कथित गौकशी की घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में पूर्व में भी गौकशी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। संगठनों का आरोप है कि वर्तमान थाना प्रभारी के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा गौकशी जैसी घटनाओं पर सख्त रुख नहीं अपनाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जब तक संबंधित थाना प्रभारी को हटाया नहीं जाएगा, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं हो पाएगी। उन्होंने गौकशी में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हालांकि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .