Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मलिहाबाद एसडीएम और डॉ. आरके आदर्श के बीच तीखी नोकझोंक, दबंगई का आरोप


रिपोर्ट : मो सलमान

 लखनऊ मलिहाबाद तहसील परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब वीरांगना उदा देवी पासी बहुजन संगठन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.के. आदर्श और उप जिलाधिकारी (SDM) के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। संगठन के कार्यकर्ता यूजीसी कानून लागू करने के समर्थन में ज्ञापन देने पहुंचे थे, जहां अधिकारियों के कथित अड़ियल रवैये को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

नोकझोंक के दौरान डॉ. आर.के. आदर्श ने एसडीएम के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे 'दबंगई' करार दिया। उन्होंने एसडीएम को फटकार लगाते हुए कहा, "अगर आपसे तहसील की व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो कुर्सी छोड़ दें। मलिहाबाद की जनता का कोई भी जायज काम रुकना नहीं चाहिए।" उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जनता के प्रतिनिधियों के साथ शालीनता से व्यवहार करें और समस्याओं का समाधान नम्रतापूर्वक निकालें।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .