वाराणसी
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बाबा इलाके के न्यू कॉलोनी में चंदौली निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा के घर से चोरों ने बड़ा धावा बोला,जहां वे ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेल्स मैनेजर हैं और परिवार सहित 10 फरवरी को अपनी साली की शादी में शामिल होने बिहार के आरा गए थे;घर की देखभाल के लिए परिचित चिकित्साकर्मी बुलाया था,
लेकिन रात 2 बजे अस्पताल से इमरजेंसी कॉल आने पर चला गया,जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारियां और बक्से खोल दिए तथा पत्नी का मांगटीका,नथुनिया,अंगूठी,चेन,मंगलसूत्र,चांदी के सिक्के,चांदी का नोट,करधनी,पायल सहित अन्य आभूषणों के साथ कुल 1.5 लाख रुपये नकद ले उड़े;वापस लौटने पर प्रवीण ने डायल 112 पर सूचना दी,जिसके बाद लालपुर पांडेयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू कर चोर की तलाश जारी कर दी है।



0 Comments