Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जमीन विवाद में हत्या करने वाला सुपारी शूटर STF एनकाउंटर में ढेर,वाराणसी में मुठभेड़


वाराणसी

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

कॉलोनाइज़र महेंद्र गौतम हत्याकांड में वांछित आरोपी और सुपारी शूटर बनारसी यादव को STF ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।मंगलवार देर रात गुप्त सूचना मिलने पर STF टीम ने उसकी घेराबंदी की।पुलिस द्वारा

               मुठभेड़ में मारा गया बनारसी यादव

 आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों के पास से गोलियां गुजर गईं,लेकिन दोनों जवान सुरक्षित रहे।इसके बाद STF की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हुई,जिसमें बनारसी यादव को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर गिर पड़ा।घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।बनारसी यादव गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र का निवासी था।करीब पांच महीने पहले जमीन को लेकर हुए विवाद में कॉलोनाइज़र महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या की गई थी।इस वारदात को अंजाम देने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी,जिसे बनारसी यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरा किया था।इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही योगेंद्र यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।STF अधिकारियों का कहना है कि बनारसी यादव लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .