Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमाके की धमकी,कचहरी परिसर खाली कराया गया

 


वाराणसी

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।जिला जज संजीव शुक्ला के ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ,जिसमें वाराणसी कचहरी परिसर में बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी।इस सूचना के बाद शुक्रवार को जिला जज ने तुरंत सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम को अवगत कराया और स्थिति की गंभीरता बताई।बताया जा रहा है कि ई-मेल में 

कचहरी परिसर में बम धमाके की योजना का जिक्र था,जिसके चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो सकता है। आनन-फानन में पूरे कचहरी परिसर को खाली कराने का फैसला लिया गया।पुलिस की भारी फोर्स,बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते मौके पर पहुंचे और परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की।सतर्कता बरती जा रही है।बार पदाधिकारियों ने जिला जज की बात पर सहमति जताई और वकीलों को सूचित किया कि इस समय मुकदमों की सुनवाई संभव नहीं है।

दहशत फैलने से बचने के लिए सार्वजनिक घोषणा की बजाय वकीलों को व्यक्तिगत रूप से चैंबर और चौकियों के माध्यम से जानकारी दी गई। सभी वकीलों, स्टाफ और अन्य लोगों से अनुरोध किया गया कि वे परिसर खाली कर घर लौट जाएं और जांच पूरी होने तक कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।परिसर 

खाली होते ही वकीलों और स्टाफ के चेहरों पर दहशत का माहौल छा गया।न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप हो गया है और जांच जारी है।पुलिस इस धमकी के स्रोत की तह तक जांच कर रही है ताकि दोषी को जल्द पकड़ा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .