महाराष्ट्र
रिपोर्ट: मृत्युंजय
पालघर जिले में एक सेवाभावी संगठन राष्ट्रीय हिन्दू सेवा संघ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री ललित माली की पूज्य माताजी श्रीमती फूलीबाई पुखराज माली का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार 30 दिसम्बर 2026 को उनके पैतृक निवास रानी, जिला पाली (राजस्थान) में दुःखद निधन हो गया।
वे रामस्नेही संप्रदाय की अनुयायी थीं और आजीवन केवली भक्ति में लीन रहीं।
उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 31 दिसम्बर 2025 को रानी स्थित निवास से उनका अंतिम संस्कार धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
जैतारण से पधारे सतगुरु संत श्री हजारीमलजी गेहलोत सहित अनेक रामस्नेही संतों की उपस्थिति में गाजे-बाजे के साथ उनके निवास से मोक्षधाम तक भव्य वैकुंठी यात्रा निकाली गई।
वैकुंठी यात्रा में माली समाज सहित अन्य समाजों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सरल स्वभाव, धर्मनिष्ठा और पुण्य कर्मों से युक्त फूलीबाई सभी के लिए प्रेरणास्रोत थीं। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

0 Comments