Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भाजपा द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में गांधी प्रतिमा पर, प्रदर्शन

 


गोरखपुर

रिपोर्ट:अजय 

गोरखपुर। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के संयुक्त नेतृत्व में गोलघर टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस की सरकार में गरीबों के लिए बनायी गयी महात्मा गांधी के नाम से रोजगार गारण्टी योजना मनरेगा के नाम को सरकार द्वारा परिवर्तन कर नाम बदलने के विरोध में हाथों में महात्मा गांधी का पोस्टर लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार का विरोध किया गया।

जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम मनरेगा के नामों में परिवर्तन कर रही है यह निन्दनीय है। यह महात्मा गांधी के नामों और मूल्यों को मिटाने की सोची समझी उनकी चाल है। कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति में यह बर्दाश्त नहीं करेगी। यह मजदूरों से जुड़ा मामला है। यह नाम बदलना बीजेपी, आरएसएस की गांधी जी के मूल्यों के प्रति लम्बे समय से चली आ रही असहजता और अविश्वास को दर्शाता है और सरकार द्वारा यह राष्ट्रपिता के नाम को एक जनकेन्द्रित कल्याणकारी कानून को मिटाने का भी प्रयास है।

महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने गरीबों को गारण्टी के साथ रोजगार देकर इस योजना का नाम महात्मा गांधी जी के नाम से जोड़कर इस योजना का नाम मनरेगा रखा गया था। वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में इस योजना से बड़ी योजना ला नहीं सकी अपनी कमियों को छुपाने के लिए नाम परिवर्तन कर रही है जो निन्दनीय है। कांग्रेस पार्टी इस नाम परिवर्तन का पुरजोर विरोध करती है। इस योजना से देश भर के गरीब लोग को रोजगार मिलता रहा है। यह सरकार नाम में परिवर्तन कर अपनी नाकामियों का परिचय दे रही है। कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार को सुझाव के रूप में कहना चाहती है कि इस बड़े योजना के नाम में अगर परिवर्तन करना है तो इस योजना का नाम परिवर्तन कर अडानी, अम्बानी कर दे।

कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, इं0 रजनीश मिश्रा, जयनरायन यादव, अभिषेक राय गांधी सदानन्द पाण्डेय, जयन्त कुमार पाठक, देवेन्द्र निषाद धनुष, महेन्द्रनाथ मिश्रा, प्रभात चतुर्वेदी, अजय मिश्रा, सतेन्द्र निषाद, विनोद पाण्डेय, राकेश मौर्या, राजेश निषाद, अभिषेक राय गांधी, रामसमुझ सावरा, धु्रवचन्द पासवान, धीरेन्द्र मिश्रा, सुहेल अंसारी, गणेश मिश्रा, रामअशीष यादव,  राजीव पाण्डेय, नगीना साहनी, रामसहाय विश्वकर्मा, वशिष्ठ विश्वकर्मा, व्यासमुनि, इन्द्रभूषण, तौकीर आलम आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप कुमार निषाद

प्रदेश सचिव/प्रमुख प्रवक्ता

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .