एआर कोऑपरेटिव को मिला प्रशस्ति पत्र
महराजगंज
रिपोर्ट: अरविंद कुमार
लखनऊ में आयोजित सहकारिता विभाग के युवा सहकार सम्मेलन 2025 में जनपद को मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी द्वारा एम–पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 की शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया।
अभियान-2023 में चलाया गया था जिसमें जनपद को 30000 का लक्ष्य प्रदान किया गया था जिसके सापेक्ष लगभग 36000 सदस्य बनाये गये थे। वर्तमान सदस्यता महाअभियान-2025 में पुनः 30000 का लक्ष्य जनपद को दिया गया, जिसके सापेक्ष 127000 (04 गुना से भी अधिक) सदस्य बनाकर जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जनपद में प्रति पैक्स 1300 से भी अधिक नये सदस्यों को जोडा गया, जो कि जनपद में सर्वाधिक रहा जो कि एक रिकॉर्ड है। जनपद ने शानदार उपलब्धि जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व और पर्यवेक्षण में हासिल किया।
जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा एम पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 जनपद एम-पैक्स सदस्यता महाभियान के क्रियान्वयन में जिला सहकारिता आंदोलन के सुदृढ़ीकरण का मॉडल बनकर उभरा है। पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका लाभ किसानों को रबी सीजन में खाद वितरण में भी देखने को मिला।
जिले में 96 सहकारी समितियां हैं जो कि सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को संगठित कर उन्हें सहकारिता की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि समिति के सदस्य बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य किसानों को संस्थागत ऋण, खाद-बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, विपणन तथा विभाग संबंधी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। सदस्यता के माध्यम से किसानों को उर्वरक प्राप्त करने भी सहूलियत प्राप्त हुई। ऑनलाइन सदस्यता सुविधा ने अभियान को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया, जिससे सदस्यता अभियान में युवा किसानों की भागीदारी भी बढ़ी।

0 Comments