Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ


गोरखपुर

रिपोर्ट:अजय 

​गोरखपुर वार्ड नंबर 04 के भाजपा पार्षद राजा यादव की गरिमामी उपस्थिति में ​आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को 'श्री राम कथा सेवा समिति' के तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष्य में किया गया। कलश यात्रा श्री राम पार्क दिव्य नगर से प्रारंभ होकर शिवपुर होते हुए महादेव झारखंडी शिव मंदिर पहुँची, जहाँ पूजन के उपरांत यात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज, बघहा बाबा मंदिर और रानीडीहा चौराहा होते हुए दिवेश्वर नाथ महादेव मंदिर से गुजरी और पुनः श्री राम पार्क में कलश स्थापित हुए।

​कलश यात्रा में श्री राम कथा सेवा समिति के अध्यक्ष ध्यान प्रकाश तिवारी, हीरालाल यादव, मुख्य जजमान राधेश्याम मौर्या (सपत्नी), अनिल उपाध्याय, अजय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी, श्यामसुंदर तिवारी, डॉ. जी.आर. मिश्रा, रामाशीष यादव, जे.एन. उपाध्याय, सूरज कुमार, सूरज दुबे, मीना दुबे, संध्या रानी, सरोज गुप्ता और मालती उपाध्याय सहित माताओं-बहनों ने 151 कलश उठाकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

​यात्रा के समापन के उपरांत, अयोध्या धाम से पधारे पूज्य आचार्य रजनीश शरण महाराज जी के मुखारविंद से दोपहर 3:00 बजे श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। महाराज जी,के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

​इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 04 के भाजपा पार्षद राजा यादव, पंकज राय, विनय सिंह, संजय जयसवाल, अमलेश शुक्ला, मोनू शुक्ला, संजीव भाई, चंद्रशेखर पांडेय, प्रेम श्रीवास्तव, अजय दुबे, अशोक वर्मा, पंचम गौड़, चन्द्रजीत पासवान, दिलीप त्रिपाठी, मनजीत शर्मा, संदीप यादव, दयानंद राजभर, वीरेंद्र जायसवाल और भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्षद राजा यादव ने महाराज जी की उपस्थिति में सभी भक्तों एवं माताओं-बहनों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .