मृतक की फाइल फोटो
चंदौली
रिपोर्ट: प्रभुनाथ पाण्डेय
चहनियां
बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा गांव से दो लड़के चारा मशीन की मोटर की मरम्मत करवाने के लिए चहनिया बाजार जा रहे थे। कुछ ही दूर जाने के बाद तेज रफ्तार बाइक दिवाल से टकरा गये जहां एक बालक की मौत हो गई तो दूसरा अति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसन कुमार यादव १५वर्ष पुत्र भानु यादव अपने ननिहाल निधौरा में रहता था वह अपने मामा के लड़के विशाल यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर विद्युत मोटर बनवाने के लिए चहनिया जा रहे थे। गांव से कुछ दूर जाते ही तेज रफतार बाईक से अपना नियंत्रण खो बैठे और दिवाल से टकरा गये। जिसमें मौके पर विशाल की मौत हो गयी। और किसन गम्भ्ीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके शव को परिजने को सौप दिया और किशन को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डाक्टरो ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवार मे कोहराम मच गया। किसन अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र है। वहीं विशाल दो भाईयो में बड़ा पुत्र था।

0 Comments