Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लौह पुरुष की जयंती पर निकलेगी भव्य पदयात्रा, नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगा पनियरा

 


महराजगंज 

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

पनियरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में एकता और जनजागरण का संदेश देने के लिए भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा इलाहाबास से पनियरा ब्लॉक मुख्यालय तक जाएगी। रास्ते में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसभा के माध्यम से सरदार पटेल के योगदान को याद किया जाएगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता निर्भय सिंह ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों से जोड़ना और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश फैलाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम जनता की भारी भागीदारी की संभावना है।


क्षेत्र में पदयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं, और गांव-गांव में देशभक्ति गीतों व नारों से माहौल गूंजने लगा है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .