Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

आशा कार्यकत्रियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन


सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कहा—अब नहीं रुकेंगे जब तक स्थायीकरण नहीं होगा

महाराजगंज

रिपोर्ट:अरविंद कुमार

पनियरा। ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को आशा कार्यकत्रियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। आशा संघ की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्रियां एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई ब्लॉक परिसर पहुंचीं और स्थायीकरण, मानदेय वृद्धि व सेवा शर्तों को नियमित करने की मांग की।


जिला अध्यक्ष ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां वर्षों से गांव-गांव जाकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अब आशाएं हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।


धरने में कार्यकत्रियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को जिला स्तर पर तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं और पूरे दिन नारेबाजी करती रहीं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .