Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

किशोर रोटी बैंक ने ठंड से बच्चों को बचाने के लिए बांटे स्वेटर

वाराणसी

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय किशोर रोटी बैंक ने ठंड के मौसम में गरीब बच्चों की मदद के लिए एक बार फिर संवेदनशील पहल की है।शनिवार, 29 नवंबर 2025 को कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज (दक्षिणी स्कूल) में संस्था ने बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष श्लोक सिंह और महिला अध्यक्ष प्रतिमा तिवारी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान संस्था की प्रबंध निवासी निहारिका सिंह ने उपस्थित लोगों को किशोर रोटी बैंक के अब तक के समाजसेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता सिंह ने संस्था के इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षक अशोक कुमार, रामविलास और दीपा प्रजापति ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में नितिन द्विवेदी, प्रतिमा तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी और ललित शुक्ला का विशेष योगदान रहा। संस्था ने स्कूल प्रशासन को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बच्चों की किसी भी जरूरत में पूरा सहयोग किया जाएगा।इस अवसर पर श्लोक सिंह, प्रतिमा तिवारी, निहारिका सिंह, प्रतिमान द्विवेदी और रुद्रांशी सिंह सहित स्कूल के बच्चे और स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

किशोर रोटी बैंक पिछले कई वर्षों से भूखे-असहाय लोगों को भोजन पहुंचाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसमी जरूरतों में भी लगातार मदद कर रहा है। इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी उम्र में भी बड़ा दिल रखकर समाज की सेवा की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .