Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का बड़ा फेरबदल : निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण



शकुन टाइम्स 

रिपोर्ट : देवेंद्र पांडेय 

वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 22 सितंबर 2025 को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया।इस आदेश के तहत कई निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है,ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।


निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्थानांतरण


पुलिस आयुक्त ने आदेश में बताया कि निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक (प्र0नि0) चौक से प्र0नि0 आदमपुर स्थानांतरित किया गया है।इसके साथ ही निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर को प्र0नि0 आदमपुर से प्र0नि0 शिवपुर,विजय कुमार शुक्ला को प्र0नि0 दशाश्वमेध से प्र0नि0 चेतगंज और दिलीप कुमार मिश्रा को प्र0नि0 चेतगंज से प्र0नि0 चौक भेजा गया है।निरीक्षक जगदीश कुशवाहा को प्र0नि0 शिवपुर से पुलिस लाइन और दया राम को प्र0नि0 लक्सा से प्र0नि0 राजातालाब स्थानांतरित किया गया है।  


उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।उपनिरीक्षक राजू कुमार को थानाध्यक्ष राजातालाब से थानाध्यक्ष लक्सा और उपनिरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह (नवांगतुक,पुलिस लाइन) को थानाध्यक्ष दशाश्वमेध की जिम्मेदारी दी गई है।  


सहायक पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति में बदलाव

  

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्तों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है।प्रज्ञा पाठक को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली से अवकाश पर भेजा गया है जबकि अतुल अंजान त्रिपाठी को सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध से सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नियुक्त किया गया।शुभम कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध/एएचटीयू/प्रोटोकॉल/महिला अपराध/जनसुनवाई/जल व पर्यटक पुलिस के पर्यवेक्षण से सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध/मुख्यालय बनाया गया है।  


विजय प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ/आंकिक से सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा/आंकिक अपराध/एएचटीयू/प्रोटोकॉल/महिला अपराध/जनसुनवाई/जल व पर्यटक पुलिस का पर्यवेक्षण सौंपा गया है।वहीं विदुष सक्सेना को सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध से सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ/साइबर अपराध की नई जिम्मेदारी दी गई है।  


पुलिस आयुक्त का उद्देश्य


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस फेरबदल का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया है।1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल जो मार्च 2024 से वाराणसी के पुलिस आयुक्त हैं,ने पहले भी लापरवाही के मामलों में सख्ती दिखाई है।इस स्थानांतरण से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है,जिससे वाराणसी में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा को और बल मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .