Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

 प्रतापगढ़: नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।प्रतापगढ़ जिले में तैनात आशीष सिंह का शव उनके घर में फंदे से लटकता पाया गया।इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार,आशीष सिंह गत शनिवार को आजमगढ़ से प्रतापगढ़ अपने पैतृक गांव आए थे और गुरुवार को वापस आजमगढ़ जाने की तैयारी कर रहे थे।ग्राम प्रधान शिवाजीत सिंह ने बताया कि आशीष सिंह की पत्नी क्षमता वर्तमान में सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं।

शनिवार को ड्यूटी पर जाने की तैयारी के दौरान उनकी पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इसके बाद आशीष ने घर में जाकर फांसी लगा ली।

आशीष सिंह के तीन वर्षीय एक बेटा है।घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है,लेकिन प्रारंभिक जानकारी में पत्नी के साथ विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .