Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

म्योरपुर ब्लॉक पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा पत्रक

 



संवाददाता - अहमद राजा 


म्योरपुर, सोनभद्र। रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) के नेतृत्व में बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नए मतदाताओं को जोड़ने वाले फॉर्म-6 में किए गए संशोधन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्रक भेजा गया।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने तथा एसआईआर और वर्ष 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून को निरस्त करने की मांग उठाई। साथ ही चुनाव आयोग की कार्रवाई के विरोध में चल रहे आंदोलनों पर कथित दमन पर चिंता जताते हुए लोकतांत्रिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।


इसके अलावा बीडीओ म्योरपुर को जी-राम-जी योजना में बकाया मजदूरी, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर भी मांग पत्र सौंपा गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सारद प्रसाद पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, रोजगार अधिकार अभियान की जिला संयोजक सविता गोंड सहित अन्य लोगों ने किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद गोंड, जीत कुमार मौर्य, अरुण कुमार चौबे, चंद्रदेव गोंड, ऋषि राज प्रसाद, महेश गुप्ता, इंद्रदेव खरवार, तुलसीराम पनिका, मनोहर गोंड और मंगरू प्रसाद श्याम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .