संवाददाता - अहमद रजा
सोनभद्र/म्योरपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की करीब 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है।
पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत आरोपी के मकान, दो बैंक खातों, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर पर रोक लगाई गई है। फ्रीज की गई संपत्ति में करीब 29.14 लाख रुपये का मकान, बैंक खातों में 5.04 लाख रुपये, 40 हजार रुपये की मोटरसाइकिल तथा 4.25 लाख रुपये का ट्रैक्टर शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों और उनकी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

0 Comments