त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
अरविन्द कुमार की रिपोर्ट
महाराजगंज
पनियरा (महराजगंज)। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह के साथ कस्बा पनियरा में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एएसपी ने पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले स्थानों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन और श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर जोर देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महराजगंज पुलिस की ओर से पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

0 Comments