Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

SBI बैंक में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली,महिला कर्मचारी घायल

 


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


 वाराणसी। शिवपुर थाना   क्षेत्र के चांदमारी  स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में शुक्रवार दोपहर लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से महिला बैंक कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी घायल हो गईं। गोली उनके पैर के निचले हिस्से में लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:40 बजे की है। जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिममत नगर निवासी खाताधारक संजीव शुक्ला अपने बैंक खाते से संबंधित कार्य कराने के लिए शाखा पहुंचे थे। बताया गया कि उनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी, जिसे उन्होंने बैंक में काम कराने के दौरान सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया था। गार्ड ने रिवॉल्वर को मेज की दराज में रख दिया। कुछ समय बाद जब बैंक कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी ने किसी काम से मेज की दराज खोली, तभी रिवॉल्वर नीचे गिर गई और अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस घटना ने बैंक जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर लाइसेंसी हथियारों को रखने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर हथियार को गार्ड को सौंपने के बाद उसे मेज की दराज में रखने का निर्णय किस परिस्थिति में लिया गया? क्या हथियार को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम थे और क्या निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .