रिपोर्ट: प्रमोद कुमार गुप्ता
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर गोरखपुर महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 20, 21 एवं 22 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव रहेगा। लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बड़हलगंज, कुशीनगर एवं देवरिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं, शहर की ओर आने वाले कुछ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों के संचालन के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यातायात व्यवस्था के तहत वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन की जानकारी प्राप्त करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके। जारी प्लान के अनुसार एम्बुलेंस पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात नियमों का पालन करना और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना आवश्यक है।

0 Comments