ब्यूरो चीफ सर्वेश शुक्ला की रिपोर्ट
संत कबीर नगर
संत कबीर नगर। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली रश्मि राय उर्फ लबली राय ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संत थॉमस स्कूल, खलीलाबाद की छात्रा लबली राय ने विभिन्न जिलों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की टीमों के बीच आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
लबली राय की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। खेल के मैदान पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो सफलता की राह आसान हो जाती है।
लबली राय के पिता संतोष राय संत कबीर नगर के दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता मोहनी राय गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि ने परिवार का गौरव बढ़ाया है। लबली की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण है।
अभी तो शुरुआत है, मंजिलें अभी और भी दूर हैं!
लबली राय की यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की एक शानदार शुरुआत है। खेल के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ वह आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। उनकी उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि लेकर भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।
लबली राय ने अपनी इस उपलब्धि से यह संदेश दिया है कि सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो, तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।


0 Comments