सुभाष चंद्र यादव की रिपोर्ट
सोनभद्र
रेणुकूट।- हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वानडो खिलाड़ी रवि सिंह को 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (SGFI) में रेफरी/तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित रवि सिंह इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर रवाना हुए। जम्मू-कश्मीर सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से रवि सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 70वें नेशनल स्कूल गेम्स की ताईक्वानडो प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक गांदरबल स्थित GCOPE श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।रवि सिंह की इस उपलब्धि पर सोनभद्र जिले और हिण्डालको रेणुकूट में हर्ष का माहौल है जिले के अधिकारियों ने भी उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना की है। वहीं, हिण्डालको परिवार की ओर से भी उन्हें प्रोत्साहन एवं सम्मान मिला है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा, बॉयलर एवं को-जनरेशन हेड कैलाश प्रधान, कमल किशोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रवि सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोत्रा , विनोद अपनी माता एवं स्वर्गीय पिता महामाया प्रसाद सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और संघर्ष हमेशा उनके साथ रहा। रवि ने कहा कि माता-पिता के सपनों को पूरा करना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य था। आज रवि सिंह पूरे सोनभद्र और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

0 Comments