Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

म्योरपुर में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ, भव्य मंचन की तैयारी

 



संवाददाता: अहमद रजा 


हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से आयोजित होगी रामलीला


सोनभद्र/ म्योरपुर स्थानीय कस्बे में गुरुवार को श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ किया गया। पूजन-अर्चन के साथ रामलीला आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का मंचन भव्य तरीके से किया जाएगा।



श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोनू जायसवाल और महाप्रबंधक सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, श्रीरामलीला मंडली के अध्यक्ष शनि अग्रहरि सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।


कमेटी से जुड़े दीपक सिंह, लालता जायसवाल, गणेश जायसवाल, अंकित अग्रहरि, रामू, आशीष अग्रहरि (बिट्टू), अजय अग्रहरि (सोनू), नमन प्रकाश अग्रहरि और रंजन अग्रहरि की आयोजन में सक्रिय भूमिका है।


आयोजकों ने बताया कि रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .