संवाददाता अहमद रजा
सोनभद्र म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुसम्हा एव रासपहरी मे शुक्रवार को मेंन रोड़ से जवाहर गोड़ के घर तक सीसी रोड़ का उद्घाटन एसटी/एससी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार एव ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ ने सयुंक्त रूप से पूजा पाठ कर धूप बत्ती दिखा नारियल तोड़ा एव रासपहरी मे पक्की सड़क से बेचन प्रसाद के पोल्ट्री फार्म तक सीसी रोड़ का उद्घाटन किया गया तथा खण्ड विकास कार्यालय के मुख्य गेट पर कैटल गार्ड का भी उद्घाटन किया गया ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि हम लोगो का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद विकास कार्य मे विलम्ब हो रहा था क्षेत्र पंचायत का पूर्व मे जो प्रस्तावित कार्य था उसे माननीय मुख्य मंत्री जी के द्वारा हम सभी लोगो को प्रसासक के रूप मे पुनः स्थापित करने के बाद जो कार्य अधूरे थे उसी के तहत क्षेत्र पंचायत कोटे से ग्राम पंचायत कुसम्हा एव रासपहरी दो जगह सीसी रोड़ का उद्घाटन किया गया है उन्होंने कहा कि चकरोड़ पर सीसी रोड़ बनवाने का कार्य किया जा रहा है इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम दयाल प्रजापती,पंकज सिंह, सुधीर कुमार, अंशु, चंद्र प्रकाश, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे

0 Comments