Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

रौनियार समाज ने मनाया हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस

 


संवाददाता -अहमद रजा 


म्योरपुर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में सोमवार को रौनियार समाज के युवाओं ने महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद रौनियार ने किया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी डॉ. राजू कुमार गुप्त ने हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन और वीरता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।


इस दौरान युवाओं ने उनके चित्र पर चंदन-तिलक लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार रौनियार, अशोक कुमार रौनियार, रत्नेश कुमार रौनियार, संजय कुमार रौनियार, दशरथ प्रसाद रौनियार, विशाल कुमार रौनियार, उत्कर्ष कुमार रौनियार सहित कई युवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .