Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वरिष्ठ पत्रकार सिटु मिश्रा की दादी के ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि



ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

सहजनवा /गोरखपुर। वरिष्ठ पत्रकार सिटु मिश्रा निवासी मिश्रवलिया की दादी जी के निधन के उपरांत रविवार, 20 सितंबर 2026 को आयोजित ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों सहित तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।





कार्यक्रम में बांसगांव थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सहजनवा के तहसील अध्यक्ष हरिगोविंद चौबे, शकुन टाइम्स अख़बार ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय दैनिक भास्कर के पत्रकार सुदर्शन शुक्ला पत्रकार अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।


परिजनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .